यूपी में 2027 के विधानसभा चुनावों को लेकर सियासी हलचलें तेज हो गई हैं. CM योगी ने आज पश्चिमी यूपी के शामली में हुंकार भरते हुए अखिलेश यादव और समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला बोला. उन्होंने याद दिलाया कि 2017 से पहले कैराना और कांधला से कैसे पलायन होता था, लेकिन अब डबल इंजन की सरकार में अपराधी या तो जेल में हैं या जहन्नुम में. साथ ही, राम मंदिर में 'चढ़ावा चोरी' को लेकर सपा के आरोपों पर भी सीएम योगी ने करारा पलटवार किया और कांवड़ियों से शांतिपूर्ण यात्रा की अपील की. दूसरी तरफ, यूपी चुनाव के लिए बीजेपी और कांग्रेस दोनों ने अपनी-अपनी रणनीतियां बदलनी शुरू कर दी हैं. बीजेपी जहां अपने संगठन में नए क्षेत्रीय प्रभारियों की नियुक्ति कर 'PDA' समीकरण की काट खोज रही है, वहीं कांग्रेस महिलाओं पर बड़ा दांव खेलते हुए 35% सीटों पर महिला उम्मीदवार उतारने की तैयारी में है.