Delhi NCR से बिहार तक बारिश का कहर...जलभराव, बाढ़ और जाम से हाहाकार!

  • 14:40
  • प्रकाशित: अगस्त 25, 2026

दिल्ली सहित पूरे देश में मानसून आफत बनकर बरस रहा है. दिल्ली में लगातार दूसरे दिन हुई जोरदार बारिश से सदर बाजार, जखीरा अंडरपास और एयरोसिटी अंडरपास समेत कई इलाके 1 से 1.5 फीट पानी में डूब गए, जिससे ट्रैफिक रेंगने लगा. गुरुग्राम में एक घंटे की बारिश में सड़कें जलमग्न हो गईं, पटेल नगर में घुटनों तक पानी भर गया और बसें गंद हो गईं, जिसके विरोध में आम आदमी पार्टी के पार्षद नाव और चप्पू लेकर एमसीडी सदन में पहुंच गए. बारिश का असर उत्तर प्रदेश के बलिया में दिखा जहां गंगा-सरयू उफान पर हैं और 12 गांवों का संपर्क टूट गया है, तो गाजियाबाद में सड़क तालाब बनने से एंबुलेंस फंस गई. मध्य प्रदेश के शहडोल में बाणसागर डैम के तीन गेट खोलने से तीन जिलों में अलर्ट जारी है, जबकि रीवा में जलभराव को लोग प्रशासनिक लापरवाही बता रहे हैं. छत्तीसगढ़, बिहार, उत्तराखंड, राजस्थान और केरल में भी भारी बारिश, बाढ़ और लैंडस्लाइड का अलर्ट है, वहीं विदेश में वियतनाम में टाइफून के कारण बाढ़ से 2500 लोगों को सुरक्षित जगह पर पहुंचाया गया है.

संबंधित वीडियो