पंजाब सरकार में मंत्री रहे नवजोत सिंह सिद्धू ने कुछ दिन पहले राज्य के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को अपना इस्तीफ़ा भेजा था, जिसे मंज़ूर कर लिया गया है. देखना होगा कि सिद्धू को भविष्य में कांग्रेस में क्या भूमिका मिलती है. सिद्धू के कैबिनेट छोड़ने के बाद मुख्यमंत्री अब बिजली मंत्रालय खुद संभालेंगे. लेकिन सिद्धू के साथ उनकी तनातनी का पंजाब सरकार और पंजाब कांग्रेस पर क्या असर होगा इस पर सबकी नज़र रहेगी.