पुणे के प्रसिद्ध श्रीमंत दगडूशेठ हलवाई गणपति मंदिर में ऋषि पंचमी के पावन अवसर पर भक्ति का अद्भुत और ऐतिहासिक नजारा देखने को मिला. यहां एक साथ 35,000 महिलाओं ने सामूहिक रूप से 'गणपति अथर्वशीर्ष' का पाठ किया. मंत्रों की गूंज से पूरा परिसर गूंज उठा और हर तरफ गणपति बप्पा मोरया की जयकार सुनाई दी. हर साल ऋषि पंचमी पर दगडूशेठ गणपति ट्रस्ट द्वारा महिला भक्तों के लिए इस विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है, लेकिन इस बार संख्या ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए. सुबह से ही पुणे की सड़कों पर पारंपरिक नौवारी साड़ी, नथ और गजरा पहने महिलाओं का सैलाब उमड़ पड़ा. मंदिर के सामने का पूरा चौक और आसपास की सड़कें खचाखच भर गईं. आइए आपको दिखाते हैं, कैसा था मंदिर के अंदर और बाहर का नजारा.