PoK में पाकिस्तान सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब

पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में पाकिस्तान सरकार और सेना के खिलाफ बगावत का बिगुल बज चुका है. रावलकोट और मुजफ्फराबाद जैसे इलाकों में करीब 80 हजार से एक लाख लोग सड़कों पर उतर आए हैं और शहबाज शरीफ व सेना प्रमुख असीम मुनीर के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन कर रहे हैं. ये प्रदर्शनकारी आसमान से कोई चांद नहीं मांग रहे हैं, बल्कि सस्ते आटे, दाल, चावल, बिजली, पानी और सड़क जैसी बुनियादी सुविधाओं की मांग कर रहे हैं. लेकिन पाकिस्तान सरकार ने उन्हें राहत देने के बजाय उन पर गोलियां बरसा दी हैं. दुनिया भर में मानवाधिकारों का दिखावा करने वाले पाकिस्तान का असली चेहरा अब सबके सामने बेनकाब हो गया है.

एक तरफ PoK में हाहाकार मचा है और लोग अपने हक के लिए लड़ रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ भारतीय सीमा में जम्मू-कश्मीर के लोग शांति और विकास का जश्न मना रहे हैं. भारत में लोग प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हो रहे विकास कार्यों की सराहना कर रहे हैं और अब PoK को भी जल्द भारत में वापस मिलाने की मांग तेज हो गई है.

PoK में चल रहे इस भारी बवाल और जमीनी हालात की पूरी सच्चाई जानने के लिए देखिए ये खास रिपोर्ट.
 

संबंधित वीडियो