Siyasi Kisse | योगी आदित्यनाथ 2017 में कैसे बने उत्तर प्रदेश CM? पूरी कहानी

  • 1:6:01
  • प्रकाशित: सितम्बर 06, 2026

हम शुरू कर रहे हैं राजनीति में पर्दे के पीछे की घटनाओं पर एक खास सीरीज- Siyasi Kisse with Munish Devgan। आज के एपिसोड के मेहमान हैं NDTV के senior journalists Rahul Shrivastava and Padmaja Joshi। साल 2017- Uttar Pradesh की सियासत में एक ऐसा चुनाव, जिसने न सिर्फ सत्ता का समीकरण बदला, बल्कि BJP की राजनीति को भी नई दिशा दे दी। 403 में से 312 सीटों की प्रचंड जीत के बाद सबसे बड़ा सवाल था कि उत्तर प्रदेश की कमान किसे सौंपी जाए? चुनाव से पहले कोई CM Face घोषित नहीं था। जिन नामों की चर्चा उठी उनमें Rajnath Singh और Manoj Sinha से लेकर तब के प्रदेश अध्यक्ष Keshav Prasad Maurya का नाम शामिल था।  कई नामों पर चर्चा थी, लेकिन अचानक सामने आया एक ऐसा नाम, जिसकी राजनीति Gorakhpur और Gorakhnath Math से निकलकर सीधे Lucknow पहुंची... Yogi Adityanath। आखिर BJP के शीर्ष नेतृत्व ने योगी को ही क्यों चुना? क्या ये फैसला पहले से तय था या आखिरी वक्त में समीकरण बदले? RSS की भूमिका क्या थी? और क्या योगी का चयन सिर्फ UP के लिए था या 2019 की बड़ी राजनीतिक रणनीति का हिस्सा? आज इन्हीं सवालों के पीछे छिपी कहानी को समझेंगे।

संबंधित वीडियो