प्रधानमंत्री आवास के बाहर धरने के बाद हिरासत में लिए गए राहुल गांधी को रिहा कर दिया गया है. दिल्ली पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, अखिलेश यादव समेत कई विपक्षी नेताओं को PM आवास के पास प्रदर्शन के दौरान डिटेन कर छत्रसाल स्टेडियम में रखा था. अब सभी नेताओं को रिहा कर दिया गया है. रिहाई के बाद की तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें राहुल गांधी अपनी गाड़ी में बैठकर छत्रसाल स्टेडियम से निकलते दिख रहे हैं. पूरा मामला NEET पेपर लीक और छात्रों के प्रदर्शन को लेकर कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन से जुड़ा था.