पीएम नरेंद्र मोदी ने आज कई राज्य के मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक की. मीटिंग में पीएम मोदी ने मुख्यमंत्रियों से कहा कि तीन मई के बाद जो प्रदेश कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित होगा, वहां लॉकडाउन जारी रहेगा. जिन राज्यों में स्थिति ठीक होगी, वहां जिलावार ढील दी जाएगी. पीएम ने आर्थिक मोर्चे पर मुख्यमंत्रियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि घबराने की कोई जरूरत नहीं है, हमारी अर्थव्यवस्था अच्छी है.