PM मोदी ने उज्बेकिस्तान में किया योग, स्‍थानीय लोगों में दिखा उत्‍साह

  • 3:00
  • प्रकाशित: अगस्त 30, 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दो दिवसीय महत्वपूर्ण दौरे पर उज्बेकिस्तान के ताशकंद पहुंचे हैं, जहां वे 31 अगस्त से 1 सितंबर तक आयोजित होने वाले शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे. दौरे के दूसरे दिन की शुरुआत करते हुए पीएम मोदी योगा फेडरेशन ऑफ उज्बेकिस्तान पहुंचे. वहां उन्होंने उपस्थित लोगों और योग साधकों के बीच बैठकर योगाभ्यास किया, उनसे बातचीत की और तस्वीरें खिंचवाईं. आज के कार्यक्रमों में पीएम मोदी और उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति के बीच उच्च स्तरीय द्विपक्षीय बैठक होगी. इस दौरान दोनों देशों के बीच रक्षा, व्यापार, कनेक्टिविटी और क्षेत्रीय सुरक्षा जैसे अहम मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की जाएगी.