10 लोकेशन, 1 करोड़ युवा... नशे से दूर रहने के लिए युवाओं को PM मोदी का बड़ा संदेश

  • 23:42
  • प्रकाशित: अगस्त 02, 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'नशा मुक्त युवा- विकसित भारत संकल्प अभियान' का शुभारंभ क‍िया. उन्होंने कहा कि इस पहल का मकसद युवाओं को नशे से दूर रहने और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रेरित करना है. प्रधानमंत्री ने कहा कि 'विकसित भारत' की यात्रा में आगे बढ़ते हुए यह जरूरी है कि युवा शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ हों, उनमें आत्मविश्वास हो और वे किसी भी तरह के नशे से दूर रहें. प्रधानमंत्री ने वीडियो-कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 'नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान' की शुरुआत करते हुए कहा कि नशीले पदार्थों के सेवन के ख़िलाफ़ इस देशव्यापी अभियान का मकसद व्यक्तियों, परिवारों, समाज और देश को फ़ायदा पहुंचाना है.

संबंधित वीडियो