प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का इंडोनेशिया में ऐसा शानदार स्वागत हुआ कि हर भारतीय का सीना गर्व से चौड़ा हो गया. पीएम मोदी का विमान जकार्ता एयरपोर्ट पहुंचे, तो उनके स्वागत में इंडोनेशिया के 4 कैबिनेट मिनिस्टर खड़े थे. पीएम मोदी का इंडोनेशिया दौरा बेहद खास रहा है. दोनों देशों के बीच ब्रह्मोस मिसाइल समेत कई समझौते हुए हैं. बता दें कि पिछले साल रिपब्लिक-डे पर इंडोनेशिया के राष्ट्रपति भारत के न्योते पर आए थे. इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्राबोवो सुबियांतो ने प्रधानमंत्री मोदी को देश के सबसे बड़े सम्मान 'बिंतांग आदिपूर्णा ऑफ द रिपब्लिक ऑफ इंडोनेशिया' से सम्मानित किया.