परेशानी के बावजूद नोटबंदी से लोग खुश हैं, बेईमानों को देना होगा हिसाब : पीएम मोदी

  • 2:30
  • प्रकाशित: नवम्बर 12, 2016
काले धन पर रोक लगाने के मकसद से पुराने 500 और 1000 रुपये के नोटों पर बैन करने के फैसले के बाद पीएम मोदी ने पहली बार इस मुद्दे पर लोगों के सामने अपनी बात रखी. पीएम ने जापान के कोबे में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि नोटबंदी से ईमानदार लोगों को डरने की ज़रूरत नहीं है, लेकिन बेईमान लोगों को हिसाब देना होगा. पीएम मोदी ने कहा कि परेशानी के बावजूद लोग सरकार के इस फैसले से खुश हैं और मुझे आशीर्वाद मिल रहे हैं.

संबंधित वीडियो