भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष नितिन नवीन ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन यानी 17 सितंबर का दिन ‘सेवा दिवस’ के रूप में मनाया जाएगा. प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर 17 सितंबर को भाजपा उनकी 25 वर्ष की सार्वजनिक जीवन यात्रा को रेखांकित करने के लिए एक महीने का ‘सेवा संकल्प’ अभियान शुरू करेगी. साथ ही उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी की 25 वर्ष की सार्वजनिक सेवा के लिए उनका आभार जताने के वास्ते भाजपा 17 सितंबर को ‘आशीर्वाद के दीये’ कार्यक्रम आयोजित करेगी.