ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच जारी युद्ध ने वैश्विक ऊर्जा संकट पैदा कर दिया है, जिसके कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें 122 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई हैं. इस संकट के बीच मोदी सरकार ने भारतीय नागरिकों को बड़ी राहत देते हुए पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क (Excise Duty) में भारी कटौती का ऐलान किया है. पेट्रोल पर ड्यूटी 13 रुपये से घटाकर 3 रुपये और डीजल पर शून्य कर दी गई है. इस वीडियो में जानिए कि क्या इस फैसले से पेट्रोल-डीजल के दाम कम होंगे और भारत के पास कितने दिनों का तेल भंडार सुरक्षित है.