बिहार पुलिस ने एक ऐसा दावा किया है जो पिछले कई दशकों में नहीं सुना गया। दावा ये कि अब बिहार 'नक्सल मुक्त' हो गया है। और इस दावे के पीछे की सबसे बड़ी वजह है- सुरेश कोड़ा का सरेंडर। सुरेश कोड़ा उर्फ मुस्तकीम, वो नाम है जिसे बिहार का आखिरी बड़ा नक्सली माना जा रहा था। जब उसने मुंगेर में स्पेशल टास्क फोर्स यानी एसटीएफ के सामने घुटने टेके, तो उसके पास से जो हथियार मिले, वो किसी छोटी-मोटी सेना के पास होते हैं। उसके पास एके-47, एके-56 और इंसास जैसी घातक राइफलें थीं।