'मुझे मारने की साजिश...', हमले को लेकर पप्पू यादव की NDTV से खास बातचीत?

  • 3:56
  • प्रकाशित: अगस्त 03, 2026

पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हुए हमले की कोशिश के बाद लोकसभा स्पीकर से मुलाकात की है. उन्होंने स्पीकर को पूरी घटना की जानकारी देते हुए अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा की मांग की. पप्पू यादव ने कहा कि उन्हें विदेशों से भी फोन करके मारने की साजिश रची जा रही है. उन्होंने आरोप लगाया कि स्पीकर की अनुमति के बिना उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है, जबकि सदन के बाहर किसी सांसद पर केस दर्ज करने से पहले स्पीकर की अनुमति जरूरी होती है. 

दिल्ली पुलिस ने हमले से जुड़े आरोपियों पर एफआईआर दर्ज कर ली है, लेकिन पप्पू यादव ने कहा कि हमलावर भाजपा से जुड़े हैं. इस दौरान उन्होंने भगवा वस्त्र पहनने को लेकर उठ रहे सवालों का भी जवाब दिया. राम मंदिर में चढ़ावा चोरी का मुद्दा उठाने पर बीजेपी और सपा नेता रामगोपाल यादव ने उनके भगवा पहनने पर सवाल उठाया था. पप्पू यादव ने कहा कि भगवा उनकी आस्था है और अखिलेश यादव सहित पूरा विपक्ष उनके साथ खड़ा है.