हरियाणा में जाट आरक्षण की मांग को लेकर हंगामा बढ़ता जा रहा है। दिल्ली-रोहतक बाइपास के पास हालात को काबू करने के लिए पुलिस को फ़ायरिंग करनी पड़ी, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और 9 लोग घायल हो गए। भीड़ ने डीआईजी ऑफिस और पुलिस की कई गाड़ियों में तोड़फोड़ भी की।