नोएडा की सुपरनोवा बिल्डिंग से युवक ने लगाई छलांग, 43वीं मंजिल से कूदकर मौत

  • 1:30
  • प्रकाशित: अक्टूबर 03, 2026

नोएडा की सुपरनोवा बिल्डिंग में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. जानकारी के मुताबिक युवक ने 43वीं मंजिल से छलांग लगा दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. मृतक सुपरनोवा स्थित एक AIRBNB में रुका हुआ था. ऊंचाई से गिरने के कारण शव बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है. उल्लेखनीय है कि सुपरनोवा बिल्डिंग पहले भी विभिन्न विवादों को लेकर चर्चा में रही है.

संबंधित वीडियो