अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी को लेकर अमेरिका से बड़ी खबर आई है. अमेरिका में उन पर दर्ज सोलर कॉन्ट्रैक्ट केस को खत्म करने के पीछे 'डील' के आरोपों को गौतम अदाणी ने पूरी तरह नकार दिया है. दरअसल, अमेरिकी डिपार्टमेंट ऑफ जस्टिस ने कुछ दिन पहले कोर्ट में कहा था कि गौतम अदाणी के खिलाफ मामला कानूनी रूप से कमजोर है. उनके तर्क थे कि पूरा मामला अमेरिका की धरती पर नहीं हुआ और न ही अमेरिकी निवेशकों को कोई नुकसान हुआ है. इसलिए डिपार्टमेंट ऑफ जस्टिस ने कोर्ट से केस वापस लेने की अपील की थी.