Nithari Serial Killings: नरभक्षी केवल एक शब्द नहीं है। गुनाह की दुनिया का ऐसा किरदार है।जिसका नाम सुनते हुए रोंगटे खड़े हो जाते हैं और पसीन छूट जाता है। एक जिंदा इंसान। बेजान शरीर को काट कर खा ले। इंसान के गोश्त को भून कर खा ले। इससे बड़ी हैवानियत नहीं हो सकती है। कोई लाश के साथ शारीरिक रिश्ते बनाए ये तो गुनाह की इंतिहा है।कहने को ये दिमागी बीमारी है लेकिन दूसरी तरफ किसी इंसान के वहशी हो जाने का सबसे बड़ा उदाहरण है। ऐसे वहशी।हैवानियत से भरे घिनौने गुनाह का इल्जाम था दो लोगों पर। मोनिंदर सिंह पंधेर और सुरेन्द्र कोली। 19 साल पहले की बात है। उत्तरप्रदेश के नोएडा में कुख्यात निठारी कांड हुआ था। बच्चे गुम हो रहे थे। पुलिस परेशान थी। फिर अचानक नोएडा के सेक्टर -31 की D-5 कोठी पूरे देश में हॉरर हाउस बन गयी।