हर नया साल नई उम्मीद और ऊर्जा लेकर आता है। तो सवाल यह है कि 2026 आपके लिए कैसा रहेगा? देश-दुनिया और आपकी किस्मत का हाल जानने के लिए हमने इस खास कार्यक्रम “छब्बीस का गुड लक” में आमंत्रित किया है देश के प्रतिष्ठित ज्योतिषाचार्य चिराग दारूवाला। आइए जानते हैं राशि अनुसार भविष्यवाणी और उपाय।
मेष राशि (Aries)
2026 मेष राशि वालों के लिए संतुलित और संतोषजनक साल रहेगा।
पहला हिस्सा: प्यार और रिश्तों के लिए अच्छा समय।
दूसरा हिस्सा: प्रोफेशनल ग्रोथ और स्थिरता।
करियर: प्रमोशन, सैलरी बढ़ोतरी, जॉब चेंज के मौके।
फाइनेंस: स्थिरता रहेगी, लेकिन खर्चे ज्यादा होंगे।
उपाय: गणेश जी की पूजा करें, लड्डू और दूर्वा चढ़ाएं। मंत्र – “गण गणपतये नमः” (108 बार)।
वृषभ राशि (Taurus)
यह साल प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ के लिए बेहतरीन रहेगा।
व्यापार: अच्छा मुनाफा, नए क्लाइंट्स।
फाइनेंस: शेयर बाजार और सेल्स सेक्टर वालों के लिए शानदार समय।
स्टूडेंट्स: विदेश में पढ़ाई के अच्छे योग।
उपाय: श्रीकृष्ण की पूजा करें, जरूरतमंदों की मदद करें। मंत्र – “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नमः”।
मिथुन राशि (Gemini)
धैर्य रखें, जल्दबाजी में फैसले न लें।
करियर: अप्रैल के बाद प्रमोशन और नई अपॉर्च्युनिटीज।
फाइनेंस: स्थिर आय, व्यापार में विस्तार के मौके।
उपाय: शनिदेव की पूजा करें, पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जलाएं। मंत्र – “ॐ शनिचराय नमः”।
कर्क राशि (Cancer)
चुनौतियों और विकास का मिश्रण।
करियर: उतार-चढ़ाव रहेंगे, लेकिन पॉजिटिव रहकर सफलता मिलेगी।
उपाय: सूर्य भगवान को तांबे के लोटे में जल चढ़ाएं। मंत्र – “ॐ सूर्याय नमः”।
सिंह राशि (Leo)
अधिक सोचने से बचें, सीधे एक्शन लें।
रिश्ते: मार्च के बाद सुधार।
सेहत: जून-जुलाई में पेट संबंधी समस्या।
उपाय: हनुमान जी को सिंदूर चढ़ाएं, बजरंग बाण का पाठ करें। मंत्र – “ॐ हनुमंताय रामदूताय नमः”।
कन्या राशि (Virgo)
मेहनत का फल मिलेगा।
करियर: प्रमोशन और बिजनेस डील्स।
फाइनेंस: लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट फायदेमंद।
उपाय: शिवलिंग पर दूध चढ़ाएं। मंत्र – “ॐ सोमाय नमः”।
तुला राशि (Libra)
सशक्त बनने का साल।
रिश्ते: वैवाहिक जीवन में सुधार।
उपाय: विष्णु भगवान की पूजा करें। मंत्र – “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नमः”।
वृश्चिक राशि (Scorpio)
जिद छोड़ें, जमीन से जुड़े रहें।
करियर: ग्रोथ के अच्छे मौके।
उपाय: गरीबों को कपड़े और खाना दान करें। मंत्र – “ॐ गुरुवे नमः”।
धनु राशि (Sagittarius)
अटका हुआ धन मिलेगा।
करियर: बदलाव जरूरी।
उपाय: गायत्री मंत्र का जाप करें, चावल और चीनी दान करें।
मकर राशि (Capricorn)
आपका साल है!
करियर: नई अपॉर्च्युनिटीज और व्यापार विस्तार।
उपाय: तुलसी को जल चढ़ाएं, हनुमान चालीसा का पाठ करें।
कुंभ राशि (Aquarius)
आलस छोड़ें, अलर्ट रहें।
रिश्ते: मई से अक्टूबर विवाह के योग।
उपाय: लक्ष्मी माता को खीर का भोग लगाएं।
मीन राशि (Pisces)
बदलाव का साल।
करियर: नौकरी छोड़कर स्टार्टअप शुरू करने का सही समय।
उपाय: गाय को हरा चारा और गुड़ खिलाएं।