भारत ने वैश्विक रेलवे तकनीक के क्षेत्र में एक नया इतिहास रच दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने हरियाणा के जींद (Jind) से देश की पहली और दुनिया की सबसे लंबी हाइड्रोजन फ्यूल (Hydrogen Train) से चलने वाली पैसेंजर ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह ऐतिहासिक ट्रेन हरियाणा के जींद से सोनीपत के बीच 89 किलोमीटर का सफर तय करेगी। पूरी तरह स्वदेशी तकनीक (Make in India) पर आधारित यह ट्रेन न सिर्फ प्रदूषण मुक्त है, बल्कि ईंधन संकट के दौर में आत्मनिर्भर भारत का एक सशक्त उदाहरण है।