नेपाल की मशहूर केबल कार हुई सूनी, बाढ़ के बाद मनोकामना मंदिर में घटे श्रद्धालु

  • 3:14
  • प्रकाशित: सितम्बर 04, 2026

नेपाल की पहली केबल कार, जो करीब 28 साल पहले शुरू हुई थी, आज अभूतपूर्व हालात का सामना कर रही है. ऐसा पहली बार हुआ है जब त्रिशूली नदी में जल प्रवाह इतना तेज है कि उसके ऊपर से गुजरने वाली यह केबल कार लगभग खाली चल रही है. जहां सामान्य दिनों में चितवन से मनोकामना मंदिर तक जाने के लिए रोजाना करीब 6,000 श्रद्धालु और पर्यटक इस सेवा का उपयोग करते थे, वहीं अब यह संख्या घटकर महज 300 रह गई है. इनमें भी ज्यादातर स्थानीय ग्रामीण ही शामिल हैं. बाढ़ और तबाही के बाद मनोकामना क्षेत्र की रौनक पूरी तरह फीकी पड़ गई है.

संबंधित वीडियो