31 मार्च 2026 तक भारत को नक्सल मुक्त बनाने की सरकार की मुहिम को आज बिहार से बड़ा हासिल हुआ है. बिहार में 3 लाख के इनामी नक्सली सुरेश कोड़ा ने सरेंडर कर दिया है. सुरेश कोड़ा लंबे समय तक बिहार के जेबी जोन में नक्सलियों का सबसे बड़ा कमांडर था. कोड़ा के सरेंडर को मुंगेर, लखीसराय, जमुई और झारखंड से सटे इलाकों में एक बड़ी कामयाबी बताया जा रहा है. सुरेश कोड़ा 60 मामलों का आरोपी था. सुरेश कोड़ा के पास से इंसास, एके 47, एके 56 रायफल बरामद की गई है. इसके अलावा 10 मैगजीन और 505 कारतूस भी मिला है.