प्रधानंमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कांग्रेस पर हमला बोला. उन्होंने मेघायल में कांग्रेस सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए. दरअसल मिज़ोरम और मेघालय में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले पीएम ने शनिवार को कई विकास कार्यों का यहां उद्घाटन किया. इनमें शिलांग-नोंगस्टोइन-रोंगजेंग-तुरा रोड का उद्घाटन किया. इससे पहले पीएम ने मिज़ोरम में तुईरिल हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट का उद्घाटन किया. पीएम ने कहा, 'ये प्रोजेक्ट वाजयपेयी सरकार के वक्त से क्लीयर किया गया था लेकिन इसमें देरी हुई. उन्होंने कहा अब इस प्रोजेक्ट का पूरा होना उनकी सरकार का काम दर्शाता है.'