नाना पाटेकर का आखिरी वीडियो सामने आ गया है. इस वीडियो में नाना पाटेकर स्टेज कलाकारों के साथ डांस करते नजर आ रहे हैं. नाना पाटेकर रविवार को डोना पाउला के ताज सिदादे डी गोवा में आयोजित 'सम्राट क्लब इंटरनेशनल', स्टेट-I के इंस्टॉलेशन समारोह में शामिल हुए थे. ये वीडियो वहीं का है. गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने एनडीटीवी से बातचीत के दौरान बताया 2 दिन पहले ही गोवा में एक फंक्शन नाना पाटेकर ने अटेंड किया था, उस फंक्शन में मैं खुद जाने वाला था लेकिन नहीं जा पाया. उस फंक्शन में कलाकारों के साथ वो स्टेज पर डांस भी कर रहे थे, मैंने उनकी वीडियो देखी थी.