गिरफ्तारी के एक दिन बाद अपनी पहली प्रतिक्रिया में दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) के संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने कहा कि उनका जीवन देश को समर्पित है. प्रवर्तन निदेशालय (ED) से केजरीवाल को कोर्ट में ले जाया गया. इस दौरान उन्होंने पत्रकारों के एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि वे सलाखों के पीछे से भी देश के लिए काम करते रहेंगे.