चार महीने पहले जापान के नन्हे बंदर पंच-कून (Punch-Kun) की कहानी ने दुनिया भर के लोगों को भावुक कर दिया था। मां से बिछड़ा वह छोटा बंदर एक खिलौने में अपना सहारा तलाश रहा था। अब उत्तर प्रदेश के औरैया से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है जिसने लोगों की आंखें नम कर दी हैं। इस वायरल वीडियो (Viral Monkey Video) में एक बंदरिया अपने मृत बच्चे को सीने से लगाए घंटों भटकती नजर आ रही है। वह बच्चे को बार-बार सहलाती है, उसे उठाकर देखती है और किसी को भी उसके करीब नहीं आने देती। यह दृश्य सिर्फ एक वायरल वीडियो नहीं, बल्कि ममता, बिछड़ने और भावनात्मक जुड़ाव की ऐसी कहानी है जिसने सोशल मीडिया को झकझोर दिया है। क्या जानवर भी इंसानों की तरह दुख महसूस करते हैं? क्या बंदर अपने बच्चों की मौत पर शोक मनाते हैं? वन्यजीव विशेषज्ञ इस व्यवहार को कैसे देखते हैं? और आखिर क्यों 4 महीने पहले की पंच-कून (Punch-Kun Monkey) की कहानी और आज की इस बंदरिया की कहानी एक-दूसरे से जुड़ी हुई लगती हैं? देखिए NDTV India की यह भावुक और दिल को छू लेने वाली रिपोर्ट।