राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत ने स्पष्ट कहा है कि आरएसएस में सरसंघचालक बनने के लिए जाति नहीं बल्कि योग्यता सबसे बड़ा पैमाना होती है। मुंबई में आयोजित दो दिन की व्याख्यानमाला के दौरान उन्होंने कहा कि संघ में यह नहीं देखा जाता कि व्यक्ति क्षत्रिय, वैश्य, शूद्र या ब्राह्मण है, बल्कि यह देखा जाता है कि कौन हिंदू समाज के लिए काम करता है और सबसे योग्य उपलब्ध व्यक्ति कौन है। मोहन भागवत ने यह भी कहा कि संघ किसी का विरोधी नहीं है और समाज को जोड़ने का कार्य करता है। इस कार्यक्रम में अलग-अलग क्षेत्रों के कई प्रतिष्ठित लोग शामिल हुए, जिनमें फिल्म जगत की हस्तियां जैसे सलमान खान, जैकी श्रॉफ, रणबीर कपूर, अक्षय कुमार, हेमा मालिनी, शिल्पा शेट्टी और पूनम ढिल्लो भी मौजूद रहीं।