50 दिन में AAP, टीएमसी और शिवसेना टूटी, क्या सपा के 26 सांसद भी बदलेंगे पाला?

क्या देश में एक बार फिर भारी दलबदल का दौर शुरू हो गया है? देश के चार बड़े राज्यों में मची इस सियासी उथल-पुथल ने पूरे देश की राजनीति को हिलाकर रख दिया है. राघव चड्ढा समेत आम आदमी पार्टी (AAP) के 7 सांसदों के पाला बदलने से लेकर टीएमसी (TMC) और उद्धव ठाकरे गुट में हुई बड़ी बगावत तक, सिर्फ 50 दिनों के अंदर देश की राजनीति पूरी तरह बदल चुकी है. महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी को एक और बड़ा झटका लगा है. उद्धव गुट के 9 में से 6 सांसदों के बागी होने की खबर है, जिसके बाद संजय राउत ने बागी सांसदों पर ₹15-15 करोड़ रुपये लेकर चार्टर्ड प्लेन से दिल्ली जाने और बिकने का बेहद गंभीर आरोप लगाया है. लेकिन सबसे बड़ी हलचल अब उत्तर प्रदेश में देखने को मिल रही है. यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और मंत्री ओम प्रकाश राजभर का दावा है कि समाजवादी पार्टी (SP) के 25 से 26 सांसद टूटने की कगार पर हैं. राजभर का तो यहां तक कहना है कि रामगोपाल यादव ने खुद अमित शाह को इन सांसदों की लिस्ट सौंपी है. दूसरी तरफ, अखिलेश यादव ने पलटवार करते हुए कहा है कि 'जो डर जाएगा, वो अपना दल छोड़कर चला जाएगा.'

संबंधित वीडियो