अमरावती से एक बड़ी खबर आपको बता दें, यहां अमरावती अस्पताल के एनआईसीयू में भीषण आग लग गई. इस हादसे में 3 बच्चों की मौत हो गई है, जबकि 6 नवजात गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं. स्पेशल न्यू बोर्न केयर यूनिट में आग लगी है. जानकारी ये भी मिली है कि वेंटिलेटर में धमाके के कारण ये भीषण आग लगी. ये धमाका अस्पताल की तीसरी मंजिल पर सुबह लगभग 3:30 बजे हुआ. घटना के वक्त वार्ड में कुल 39 नवजात शिशु मौजूद थे. गंभीर रूप से प्रभावित 6 नवजात शिशुओं को तुरंत इमरजेंसी इलाज के लिए पास के सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में भेजा गया है.