शहीद का शव घर आया, कथित पत्नी चेक लेकर आजमगढ़ लौटी, बुढ़ापे में अब किसके सहारे जिएंगे माता-पिता?

Martyr Shubham Kumar के परिवार का आरोप, कथित पत्नी ले गई 21 लाख का चेक। शुभम के पिता ने बताया कि शहादत की ख़बर मिलने के बाद Shreya भी आज़मगढ़ से बिहार के जहानाबाद पहुंचीं थीं। वो अंतिम संस्कार में भी शामिल हुईं। लेकिन आरोप है कि श्राद्धकर्म से पहले ही श्रेया चेक लेकर Azamgarh लौट गईं। अब बुजुर्ग पिता अमरेंद्र शर्मा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से इंसाफ़ की गुहार लगा रहे हैं। वो चाहते हैं कि लाचार माता-पिता को उचित आर्थिक सहायता दिलाई जाए, ताकि वे अपने जीवन के अंतिम पड़ाव में सम्मान से जी सकें। इस घटना ने दो साल पहले के Captain Anshuman मामले की याद भी दिला दी जब उनकी पत्नी Smriti Singh को मिले मुआवज़े और Kirti Chakra पर सास-ससुर ने सवाल उठाए थे। सेना के नियम कहते हैं कि अगर कोई सैनिक विवाहित है, तो Next of Kin यानी निकटतम संबंधी का दर्जा पत्नी को मिलता है। मुआवज़े की राशि, नेक्स्ट ऑफ किन को देने की व्यवस्था है.

संबंधित वीडियो