बेंगलुरु में मंगलवार को विपक्षी दलों की बैठक हुई. 26 विपक्षी पार्टियों ने मिलकर इंडियन नेशनल डेवेलपमेंटल इंक्लूसिव एलायंस (INDIA) के नाम से गठबंधन बनाने का ऐलान किया है. विपक्षी दलों की बैठक के बाद एक साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि हमारी एकता को देखकर मोदी जी ने 30 पार्टियों की बैठक बुलाई है. पहले वे अपने गठबंधन की बात तक नहीं करते थे.