पश्चिम बंगाल में बीरभूम जिले में तारापीठ मंदिर के पास एक प्राइवेट होटल में भीषण आग लगने का मामला सामने आया है. इस हादसे में अभी तक 7 तीर्थयात्रियों की मौत की जानकारी सामने आई है. इ हादसे की जानकारी मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. घायलों को रेस्क्यू कर रामपुरहाट सरकारी मेडिकल कॉलेज और अन्य अस्पताल में भर्ती कराया है.