पत्रकार, निर्माता और निर्देशक इंद्रजीत लंकेश की नई फ़िल्म 'जय हिंद जय सिंध' है। सिंध आज पाकिस्तान में है, फिर भी फ़िल्म का नाम 'जय हिंद जय सिंध' क्यों रखा गया? इस पर इंद्रजीत लंकेश ने अपनी बात रखी। दीपिका पादुकोण को लॉन्च करने से लेकर फ़िल्म जगत की मौजूदा स्थिति तक, इंद्रजीत ने एनडीटीवी से ख़ास बातचीत की। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि क्या उनकी फ़िल्म पाकिस्तान में रिलीज़ होगी या नहीं।