दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। कोर्ट ने आबकारी नीति मामले से जुड़ी याचिका पर सुनवाई कर रहे जज को बदलने की केजरीवाल की मांग को खारिज कर दिया है। इस फैसले पर दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने तीखा हमला बोलते हुए इसे 'न्याय की जीत' बताया है। सचदेवा ने कहा कि केजरीवाल कोर्ट को राजनीतिक अखाड़ा बनाने की कोशिश कर रहे हैं और उनकी 'नौटंकी' अब नहीं चलेगी। देखिए पूरी बातचीत।