बिहार विधानसभा के बजट सत्र में बीजेपी की युवा विधायक मैथिली ठाकुर ने आरजेडी और लालू यादव परिवार पर करारा हमला बोला है. मैथिली ने लालू राज की तुलना महाभारत के धृतराष्ट्र काल से की और बताया कि कैसे नीतीश कुमार के शासन में बिहार की बेटियां अब रात 3 बजे भी सुरक्षित महसूस करती हैं. इस वीडियो में देखिए मैथिली ठाकुर का वो वायरल भाषण जिसने बिहार की सियासत में भूचाल ला दिया है.