महाराष्ट्र में मूसलाधार बारिश ने जनजीवन बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। मुंबई, पुणे, रायगढ़, ठाणे और वसई समेत कई इलाकों में लैंडस्लाइड, सड़क हादसे, पेड़ गिरने और जलभराव की घटनाएं सामने आई हैं। कई ट्रेनें रद्द हुई हैं, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है और मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है।