महाराष्ट्र के अकोला में हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला. यहां एक शख्स बिजली के तारों पर जा बैठा. इसे नीचे उतारने में पुलिस के पसीने छूट गए. एक घंटे तक मची रही अफरा-तफरी के बीच एक स्थानीय व्यक्ति ने अपनी जान पर खेलकर शख्स को नीचे उतार लिया. इस घटना को कई लोगों ने अपने मोबाइल कैमरे से कैद कर लिया. वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे ये पूरा हाई-वोल्टेज ड्रामा हुआ.