महाराष्ट्र: राज्यपाल ने दिया बीजेपी को सरकार बनाने का न्यौता

  • 3:27
  • प्रकाशित: नवम्बर 09, 2019
महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में सबसे बड़ी पार्टी बीजेपी को सरकार बनाने का न्यौता मिला है. राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने भारतीय जनता पार्टी को सरकार बनाने का न्यौता दिया है. विधानसभा चुनावों में बीजेपी को 105 सीटों पर जीत मिली थी वहीं शिवसेना 56 सीटें जीतकर दूसरे नंबर की पार्टी बनी थी. महाराष्ट्र में बीजेपी-शिवसेना गठबंधन को स्पष्ट बहुमत मिला था लेकिन किन्हीं कारणों से दोनों दलों के मनमुटाव सामने आ गए हैं, जिस कारण राज्य सरकार गठन का मामला अधर में लटक गया है. लिहाजा राज्यपाल की तरफ से सबसे बड़े दल को सरकार बनाने का न्यौता दिया गया है.

संबंधित वीडियो