कीया बनर्जी सिल्वर जीतकर वायरल, लेकिन 4 गोल्ड जीतकर भी गुमनाम रह गईं मधुरा

  • 4:02
  • प्रकाशित: सितम्बर 05, 2026

दक्षिण अफ़्रीका के मशहूर सनसिटी में पिछले हफ़्ते (18-29 अगस्त) के बीच हरियाणा में रहने वाली कीया कुणाल बनर्जी ने जूनियर कैटगरी में पावरलिफ़्टिंग का एक सिल्वर मेडल जीता और ज़बरदस्त तरीके से वायरल हो गईं.  उसी पावरलिफ़्टिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप में पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी की 15 साल की मधुरा कर ने 4 गोल्ड मेडल जीते और उनकी कुछ ख़ास चर्चा नहीं हुई. मधुरा और उनके पिता ने NDTV स्पोर्ट्स एडिटर विमल मोहन से EXCLUSIVE बात करते हुए शिकायत तो नहीं की, लेकिन उनका दर्द ज़रूर छलककर सामने आ गया.