साल 2013 की उस भीषण त्रासदी को कोई नहीं भूल सकता जिसने पूरे केदारपुरी को तहस-नहस कर दिया था। केदारनाथ धाम के कपाट 22 अप्रैल को खुलने वाले हैं, उससे पहले NDTV इंडिया की टीम पहुंची समुद्र तल से 3600 मीटर की ऊंचाई पर स्थित उस खतरनाक पॉइंट पर जहां से मौत का सैलाब आया था। संवाददाता किशोर कुमार रावत की इस खास रिपोर्ट में देखिए चोराबाड़ी ग्लेशियर (Chorabari Glacier) के वो मंजर, जहां आज भी 2013 की तबाही के निशान वैसे ही मौजूद हैं जैसे उस वक्त थे। देखिए कैसे ग्लेशियर से फटा पानी दो हिस्सों में बंटकर नीचे धाम तक पहुंचा था।