छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले स्थित सिंघारी हायर सेकंडरी स्कूल के छात्र जर्जर भवन में पढ़ाई करने को मजबूर हैं. बारिश के दौरान स्कूल की छत से लगातार पानी टपकता है, जिससे कक्षाओं में पढ़ाई प्रभावित होती है. भवन की स्थिति इतनी खराब है कि कई बार छत और दीवारों का प्लास्टर गिर चुका है, जिसमें कुछ छात्र चोटिल भी हो चुके हैं. इसके बावजूद छात्र भय के माहौल में शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं.