Karnataka Aircraft Crash News: विजयपुरा में ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट क्रैश, खेती की जमीन पर गिरा विमान

  • 1:48
  • प्रकाशित: फ़रवरी 08, 2026

Karnataka Aircraft Crash News: कर्नाटक के विजयपुरा जिले में एक बड़ा विमान हादसा हो गया, जहां रेड बर्ड ट्रेनिंग कंपनी का एक ट्रेनी एयरक्राफ्ट दुर्घटनाग्रस्त हो गया। उड़ान के दौरान तकनीकी समस्या आने के बाद विमान पास की खेती की जमीन पर गिर गया। हादसे के समय विमान में दो लोग सवार थे, जो इस दुर्घटना में घायल हो गए। सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और राहत दल मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। 

संबंधित वीडियो