उत्तर प्रदेश के कानपुर (Kanpur) से सरकारी नौकरी (Government Job) करने वालों के लिए एक बड़ी और हैरान करने वाली खबर सामने आई है। कानपुर के जिलाधिकारी (Kanpur DM) जितेंद्र प्रताप सिंह ने कलेक्ट्रेट में काम करने वाले तीन जूनियर क्लर्कों (Junior Clerks) पर बड़ा एक्शन लिया है। साल 2023 में मृतक आश्रित कोटे (Compassionate Appointment) से नौकरी पाने वाले ये तीनों कर्मचारी अपनी टाइपिंग स्पीड (Typing Speed) में लगातार दो बार फेल हो गए। नियम के मुताबिक 25 शब्द प्रति मिनट टाइप करना जरूरी था, जो ये नहीं कर पाए। इसके बाद DM ने सख्त कार्रवाई करते हुए तीनों बाबुओं को पद से हटाकर चपरासी (Peon) यानी चतुर्थ श्रेणी (Group D) में डिमोट कर दिया है। सरकारी दफ्तरों में कामचोरी और जवाबदेही (Accountability) को लेकर उठाए गए इस कदम से पूरे विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। जानिए क्या है पूरा मामला इस वीडियो में।