UP News: कानपुर में दो दिन पहले हुए ब्लास्ट के बाद एक और हादसा। कानपुर के सचेंडी में अवैध पटाखा बनाते समय विस्फोट है, दो की हालत गंभीर है। कानपुर के सचेंडी थाना क्षेत्र में कब्रिस्तान के पास शाम को अवैध रूप से देसी पटाखे बनाते समय हुए विस्फोट में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मामले में सचेंडी पुलिस की भूमिका पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। आरोप है कि पुलिस ने घटना को अपने वरिष्ठ अधिकारियों से छिपाए रखा और घायलों को सिलेंडर फटने से घायल बताकर उर्सुला अस्पताल में भर्ती कराया। मामला सामने आने के बाद अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू की। घायलों की पहचान अकील और रोहित ठाकुर के रूप में हुई है। विस्फोट में दोनों के हाथ और चेहरे बुरी तरह से झुलस गए हैं।