बीजेपी सांसद कंगना रनौत के 'गटर जनरेशन' वाले बयान पर बड़ा राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है. विपक्षी नेताओं ने इसे छात्रों और प्रदर्शनकारियों का अपमान बताया है. संसद में पेपर लीक पर बहस के बीच कंगना के बयान ने नया सियासी तूफान खड़ा कर दिया. हालांकि, कॉकरोज जनता पार्टी ने कंगना रनौत के बयान को ज्यादा तवज्जो नहीं दी. पार्टी प्रवक्ता सौरभ दास ने कहा कि कंगना रनौत को उनकी अपनी पार्टी वाले तवज्जो नहीं देते हैं. इसलिए हम उनके बारे में कुछ नहीं कहना चाहेंगे.