अमेरिका में बैंकिंग सिस्टम ठप? साइबर अटैक या तकनीकी गड़बड़ी!

  • 3:17
  • प्रकाशित: नवम्बर 17, 2026

जरा कल्पना कीजिए, आपके बैंक अकाउंट में पैसा हो, आपको पैसे की जरूरत हो, लेकिन आप ऑनलाइन न तो पैसा निकाल पा रहे हो, न किसी को पेमेंट कर पा रहे हो, न अपना अकाउंट बैलेंस चेक कर पा रहे हो और न ही ATM जैसी दूसरी बैंकिंग सर्विस का फायदा उठा पा रहे हो, तो कितने परेशान होंगे आप, कितने बेचैन हो जाएंगे? कितनी खीझ बढ़ जाएगी. आज टेक्नोलॉजी पर हमारी जिस तरह से निर्भरता बढ़ी है, कैश रखने की आदत छूट गई है, ऑनलाइन ट्रांजेक्शन बढ़ गए हैं, उसमें ऐसी परिस्थिति कभी भी और किसी के साथ भी आ सकती है. लेकिन ये अब सिर्फ कल्पना की बात नहीं, बल्कि दुनिया का सुपर पावर अमेरिका इसकी चपेट में है. वो अमेरिका, जो टेक्नोलॉजी की बदौलत दुनिया में अपनी बादशाहत दिखा रहा है. अमेरिका में दरअसल एक टेक्निकल गड़बड़ी ने लोगों को डिजिटल बंधक बना दिया. बेबसी इस कदर दिखी कि करोड़ों लोगों का पैसा अटक गया.