'खाने के लिए पैसा कहां से आया?' जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारी छात्रों को खाना खिलाने वाले जुनैद से खास बातचीत

  • 4:44
  • प्रकाशित: अगस्त 05, 2026

दिल्ली के जंतर-मंतर पर चला कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का प्रोटेस्ट ना सिर्फ नेशनल, बल्कि इंटरनेशनल लेवल तक सुर्खियों का हिस्सा बना और ऐसी ही सुर्खियां बटोरीं इस आंदोलन के दौरान प्रोटेस्टर छात्रों को खाना खिला रहे गाजियाबाद के लॉ ग्रेजुएट मुहम्मद जुनैद ने. एक तरफ जहां लोग उन्हें उनके इस नेक काम के लिए सराह रहे थे, तो वहीं आंदोलन के आलोचकों ने ये सवाल भी उठाया कि आखिर जुनैद के पास इस लंगर के लिए पैसा कहां से आ रहे थे. एनडीटीवी डिजिटल ने जुनैद से मुलाकात की तो ये सवाल सीधा उनसे ही पूछ लिया और जो जवाब मिला वो नीचे आपके सामने है.