दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे प्रदर्शन से जुड़ी एक और बड़ी जानकारी सामने आई है. पुलिस के फेस रिकग्निशन सिस्टम (FRS) से हुए खुलासे में करीब 400 ऐसे लोगों की पहचान की गई है, जिनका आपराधिक रिकॉर्ड बताया जा रहा है. पुलिस के अनुसार, इन लोगों को 20 जुलाई को प्रदर्शन स्थल के आसपास देखा गया था.